थाने से भागे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चचेरे भाई को पकड़ा

संसू बिवार शुक्रवार को बिवार थाने की पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते छेड़खानी करने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM (IST)
थाने से भागे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चचेरे भाई को पकड़ा
थाने से भागे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चचेरे भाई को पकड़ा

संसू, बिवार : शुक्रवार को बिवार थाने की पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते छेड़खानी करने वाला आरोपित युवक पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकलने में सफल रहा। बता दें कि एक गांव में रात में एक युवक घर में घुस गया था। जिसने छेड़खानी की। स्वजन के जानकारी होने पर युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की लेकिन आरोपित मौके से भाग गया। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। इसके बाद आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिस पर पुलिस छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपित पर दबाव बनाने के लिए चचेरे भाई हाशिम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक अपराधी किस्म का है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में लगी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी