घर में आग लगाने की शिकायत, दी तहरीर

संसू कुरारा महिला ने पति के द्वारा अक्सर मारपीट किए जाने व शुक्रवार देर शाम घर मे स्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:21 PM (IST)
घर में आग लगाने की शिकायत, दी तहरीर
घर में आग लगाने की शिकायत, दी तहरीर

संसू, कुरारा : महिला ने पति के द्वारा अक्सर मारपीट किए जाने व शुक्रवार देर शाम घर मे स्वयं आग लगा देने की तहरीर थाने में दी है। थाना क्षेत्र के हरेहटा गांव निवासी महिला मोनी देवी ने थाने में तहरीर दी है कि उसने पति फूल सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ वर्षों बाद वो रोज शराब पीकर मारपीट करता है। शुक्रवार देर शाम पति द्वारा घर मे स्वयं आग लगा दी गई। जिससे समान, कपड़े, भूसा, गल्ला सब जल गया। पड़ोसियों सहित आग बुझाने के खूब प्रयास किया परंतु आग बुझती न देख फायर ब्रिगेड को फोन करना पड़ा। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। जिन्हें पति जान से मारने की धमकी देता रहता है। पीड़ित महिला ने अपने पति फूल सिंह के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी