सरकारी बसें बंद होने से डग्गामारों की बल्ले-बल्ले

हो जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में चलने वाले डग्गामार वाहन भूसे की तरह सवारियां लादकर फर्राटा भर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:48 PM (IST)
सरकारी बसें बंद होने से डग्गामारों की बल्ले-बल्ले
सरकारी बसें बंद होने से डग्गामारों की बल्ले-बल्ले

संस, मौदहा : राठ-मौदहा मार्ग में चल रही बसें बंद हो जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में चलने वाले डग्गामार वाहन भूसे की तरह सवारियां लादकर फर्राटा भर रहे हैं।

मौदहा से राठ जाने के लिए इस समय सरकारी बसों की कमी है। वर्तमान में राठ डिपो द्वारा मौदहा से सुबह छह बजे एक बस झांसी चली जाती है जो देर रात झांसी से लौटकर मौदहा आती है। इसके अलावा एक बस दिन में दो फेरे राठ मौदहा के लेती है। मौदहा से दिन में 10 बजे के बाद शाम तक राठ जाने के लिए कोई सरकारी बस नहीं है। भाजापा नेता रणधीर सिंह ने राठ विधायक मनीषा अनुरागी को एक पत्र लिखकर इस मार्ग पर चलने वाली बसों को पुन: चलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी