रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कला

जासं हमीरपुर मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कला
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कला

जासं, हमीरपुर : मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हें मुन्हें बच्चों ने भी आगे आकर प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार की आकृतियां जमीन में उकेरी। निर्णायक मंडल में अर्चना शुक्ला व मीनाक्षी निगम ने सभी रंगोलियों का अवलोकन किया। समूह प्रथम, द्वितीय व तृतीय में बालक वर्ग के तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार, पांच और छह में कक्षा पांच ने प्रथम, चार व छह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालकों में कक्षा छह के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा सात, आठ व नौ में कक्षा आठ की बालिकाएं प्रथम, सात की बालिकाएं द्वितीय व नौ की बालिकाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी