मुख्यमंत्री ने श्रमिक अतुल से कहा, साथियों को पंजीयन कराने को करें प्रेरित

जागरण संवाददाता हमीरपुर श्रमिकों को सहायता राशि प्रेषित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:56 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने श्रमिक अतुल से कहा, साथियों को पंजीयन कराने को करें प्रेरित
मुख्यमंत्री ने श्रमिक अतुल से कहा, साथियों को पंजीयन कराने को करें प्रेरित

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : श्रमिकों को सहायता राशि प्रेषित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम करने वाले श्रमिक अतुल खरे से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से बात की। उन्होंने श्रमिक से अपने साथियों को श्रम विभाग में पंजीयन को प्रेरित कर उन्हें लाभ दिलाने को कहा। मुख्यमंत्री द्वारा हालचाल लिए जाने से गदगद श्रमिक ने मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। इस दौरान जिले के 8544 श्रमिकों के खाते में 85.44 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम को सम्मान और संबल प्रदान करने के लिए श्रमिकों को सहायता धनराशि प्रदान की। इस दौरान उन्होने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम करने वाले श्रमिक अतुल खरे से बात की। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हुई बातचीत में उन्होंने श्रमिक से हालचाल जान संचालित योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। अतुल के जवाब से मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उन्होंने उनसे अपने अन्य श्रमिक बंधुओं का भी अनिवार्य रूप से श्रम विभाग में पंजीयन कराकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की। वह मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान श्रमिको के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कोरोना काल में उन्हें दी गई सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने मास्क का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा। जखेड़ी गांव के निकट आयोजित किया गया कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली सहायता राशि व श्रमिक संवाद को लेकर जिले में कार्यक्रम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पैकेज नंबर तीन के मुख्य सेतु में जखेड़ी ग्राम के पास आयोजित किया गया। इस दौरान राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राठ अशोक कुमार यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, यूपीडा के अधिकारी, व श्रमिकों के साथ अन्य संबंधित मौजूद रहे । 8544 श्रमिकों कों मिली सहायता राशि मुख्यमंत्री प्रदेश के 23 लाख निर्माण श्रमिको को 230 करोड़ रूपये की धनराशि उनके खातों में आनलाइन डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। जिसमें श्रमिक के खाते में एक हजार रूपये पहुंचे। इसी क्रम में जिले के 8544 श्रमिको को एक हजार रुपए की दर से कुल 85 लाख 44 ह•ार की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में प्राप्त हुई। ----------------------- मुख्यमंत्री और श्रमिक के बीच हुई बातचीत मुख्यमंत्री: अतुल जी कहां काम कर रहे हैं आप श्रमिक : मैं अशोका बिल्डिग में काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री: बहुत सुंदर, आपको नियमित रूप से भुगतान हो जाता है। श्रमिक : जी सर, हफ्ते-हफ्ते में खर्चे के लिए मिल जाता है। साथ ही पूरा हिसाब महीने के महीने होता है। मुख्यमंत्री : ठीक है, आपने रजिस्ट्रेशन अपना कब कराया था। श्रमिक : जी साब, अक्टूबर 2016 में कराया था। मुख्यमंत्री : तब से आपने श्रम विभाग के अन्य किसी योजना का लाभ भी लिया है। श्रमिक : जी साब, दो लड़कियां हैं, जिनमें एक लड़की बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। जिसका फार्म भरा था तो जिसमें शिक्षा सहायता के रूप में छह हजार रुपये का अनुदान मिला था। मुख्यमंत्री : और क्या-क्या मिला है। श्रमिक: और साब चिकित्सा स्वास्थ्य सहायता में तीन हजार रुपये का अनुदान मिला था। इसके अलावा पिछले साल कोरोना आपदा का एक-एक महीने का एक -एक हजार रुपये मिला था। मुख्यमंत्री : राशन कार्ड बगैरह है आपके पास। श्रमिक : जी साब राशन कार्ड है जिसमें प्रति माह दस यूनिट गल्ला फ्री मिल रहा है इस समय। मुख्यमंत्री : ठीक है, बहुत सुंदर, देखिए आप अपने श्रमिक साथियों से बताएंगे कि एक तो रजिस्ट्रेशन अपना करा दीजिए तो बालिकाओं की पढ़ाई के लिए बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा मिलेगा। उपचार के लिए भी पैसा मिलेगा। दूसरा वह जितनी भी पढ़ाई करना चाहेंगे उसका श्रम विभाग भी देगा, सरकार भी सहयोग करेगी। खाद्यान्न भी मिलेगा और रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही बहुत सारी ऐसी सुविधाएं आपको और अपने श्रमिक बंधुओं को मिलेगी। जिसका लाभ आप लोगों को बहुत अच्छे ढंग से प्राप्त होगा। और ये लगता है कि इसके लिए श्रमिकों को आपको जोड़ना पड़ेगा। तैयार करना पड़ेगा आप इसके लिए तैयार है न। श्रमिक : जी साब।

chat bot
आपका साथी