कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र कुरारा थाना क्षेत्र के गोकुलडेरा गांव निवासी महिला सुशीला ने न्यायालय में शिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:32 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, कुरारा : थाना क्षेत्र के गोकुलडेरा गांव निवासी महिला सुशीला ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर पुत्री के ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुशीला ने तहरीर में बताया है कि पुत्री मीरा की शादी सिमरा गांव निवासी मनोज के साथ 31 मई 2015 को की थी। ससुरालीजन पुत्री का उत्पीड़न का अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। 26 मई 2020 को गला दबाकर मार डाला और फंदे से लटका दिया। इसकी तहरीर थाने में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मामले की शिकायत न्यायालय में की गई। न्यायालय के आदेश से गुरुवार को पति मनोज, देवर अवधेश, सास रामकिशोरी तथा पड़ोसी नंदराम पुत्र बालकिशन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी