पिता की तहरीर पर पति व सौतन पर मुकदमा दर्ज

संस भरुआ सुमेरपुर फत्तेपुरवा गुसियारी मौदहा निवासी गिरधारी वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:55 PM (IST)
पिता की तहरीर पर पति व सौतन पर मुकदमा दर्ज
पिता की तहरीर पर पति व सौतन पर मुकदमा दर्ज

संस, भरुआ सुमेरपुर : फत्तेपुरवा गुसियारी मौदहा निवासी गिरधारी वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह पांच वर्ष पूर्व कस्बे के पशु बाजार के समीप अमिलिया बाड़ा मुहाल निवासी संतोष वर्मा के साथ किया था। इसके एक पुत्री भी है। एक वर्ष पूर्व संतोष वर्मा ने दूसरा विवाह सुमन के साथ कर लिया और उसे भी अपने साथ रख लिया। दूसरी शादी के बाद संतोष मेरी पुत्री विनीता के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। गत 28 जुलाई को संतोष ने दूसरी पत्नी सुमन के साथ विनीता को पीटा था। वहीं शुक्रवार को विनीता बाइक से अपने भाई व पिता के साथ जिला अस्पताल आ रहे तभी रास्ते में बाइक से गिरकर विनीता घायल हो गई। भाई अनिल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति संतोष एवं दूसरी पत्नी सुमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी