कैफे संचालक ने की हजारों की ठगी

राठ सैदपुर गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि वह कस्बे में एक पेट्रोलपंप पर कर्मचारी है। उस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:34 PM (IST)
कैफे संचालक ने की हजारों की ठगी
कैफे संचालक ने की हजारों की ठगी

राठ : सैदपुर गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि वह कस्बे में एक पेट्रोलपंप पर कर्मचारी है। उसका इंडियन बैंक में खाता है। बताया कि उसके खाते से साइबर कैफे संचालक ने 52 हजार रुपये की खरीदारी कर ली है। जब वह बैंक रुपये निकालने गया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस ने रुपये वापस दिलाये जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संस

दो महिलाओं ने खाया जहर

राठ : कोतवाली के औंता गांव निवासी 27 वर्षीय विमलेश पत्नी अमित राजपूत ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं जरिया थाने के कछवांकलां गांव निवासी 25 वर्षीय सुमन पत्नी दीपक ने जहर खा लिया। संस बाइक से गिरकर दो घायल

राठ : जरिया थाने के करही गांव निवासी 23 वर्षीय रविद्र पुत्र उग्रसेन बाइक से अपने साथी 20 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र अशोक के साथ किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने पर दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया। संस करंट से युवक झुलसा

राठ : डकोर थाने के कुठौन गांव निवासी 24 वर्षीय महेंद्र करंट की चपेट में आकर झुलस गया। युवक को इलाज के लिये सीएचसी ले जाया गया। संस

गांजे के साथ एक गिरफ्तार

भरुआ सुमेरपुर : बुधवार को सुबह 10 बजे पत्यौरा पुलिस चौकी इंचार्ज नंदकिशोर ने गश्त के दौरान वार्ड संख्या 18 के निवासी देवेंद्र को पेट्रोल पंप के पास से 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ कर जेल भेजा है। संस

उधारी मांगने पर पीटा

बिवार : छानी खुर्द गांव निवासी शीला देवी पत्नी कामता प्रसाद कुशवाहा पड़ोसी शकुंतला पत्नी राम सिंह को सामान दे रही है। उधारी होने पर जब शकुंतला से रुपये मांगे तो देने से इन्कार करते हुए अभद्रता करने लगी। इसका विरोध करने पर वह अपनी पुत्री साधना, लक्ष्मी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। संसू

chat bot
आपका साथी