खाई में पलटी बरातियों की बस, छह से अधिक घायल

संस राठ शुक्रवार की रात बरात लेकर जा रही निजी बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:01 PM (IST)
खाई में पलटी बरातियों की बस, छह से अधिक घायल
खाई में पलटी बरातियों की बस, छह से अधिक घायल

संस, राठ : शुक्रवार की रात बरात लेकर जा रही निजी बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में घुस गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना जरिया के अमूंद गांव के उमेश पुत्र प्रजापत राजपूत की शादी महोबा के सूपा गांव में रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की रात ढोल बाजे के साथ हंसी खुशी से दूल्हा निकासी के बाद बरात निजी बस से रवाना हुई। बस अभी गांव से निकली हुई थी तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खाई में घुस गई। बस में सवार बरातियों की चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन ग्रामीण मौके पर आए और बस में सवार बरातियों को बाहर निकाला। जिनमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बस में तकरीबन 35-40 बराती थे। घायलों में जराखर गांव निवासी शिव सिह, जगत राम, मऊरानीपुर के भटवारा गांव के नरेंद्र, जरिया थानाक्षेत्र के कछुआकलां गांव के बलवान, गोहांड के राममोहन, औंता गांव निवासी कारी, नंदना गांव के लवकुश सिंह और सरगांव गांव के विनोद पुत्र प्यारेलाल घायल हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी