बुलडोजर चालक ने पांच लोगों को बैठा की स्टंटबाजी

संस मौदहा नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन के चालक ने मशीन के आगे वाले सूपा में कई लो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:32 PM (IST)
बुलडोजर चालक ने पांच लोगों को बैठा की स्टंटबाजी
बुलडोजर चालक ने पांच लोगों को बैठा की स्टंटबाजी

संस, मौदहा : नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन के चालक ने मशीन के आगे वाले सूपा में कई लोगों को बैठाकर तहसील मार्ग पर रफ्तार के साथ स्टंटबाजी कर लोगों को हैरत में डाल दिया। हालांकि ऐसी स्टंट बाजी से किसी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। जेसीबी मशीन के चालक द्वारा मुख्य मार्ग पर की गई स्टंट बाजी कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही।नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन का चालक रविवार को बड़े चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने जेसीबी मशीन के आगे सूपा में पांच युवकों को बैठाकर सूपा को ऊपर नीचे करते हुए तहसील मार्ग पर खासी रफ्तार के साथ स्टंट बाजी की। यह देख आसपास मौजूद लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए और लोग जेसीबी चालक की इस स्टंट बाजी को देख हैरत में पड़ गये।

chat bot
आपका साथी