स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने सुना पीएम का वर्चुअल संबोधन

जागरण संवाददाता हमीरपुर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस उल्लासपूर्ण म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:08 PM (IST)
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने सुना पीएम का वर्चुअल संबोधन
स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने सुना पीएम का वर्चुअल संबोधन

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस उल्लासपूर्ण मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी के बूथ समिति के सदस्यों ने भी अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप निषाद ने बताया कि दो विधान दो निशान, नहीं चलेगा नहीं चलेगा। इसको लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज हम सभी को याद है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, गणेश यादव, किशन ओमर, रोहित गुप्ता, नरेंद्र सिंह, किशन व्यास मौजूद रहे।

राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाएगी युवा भाजपा

संस, भरुआ सुमेरपुर : भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छवि चित्रों पर माल्यार्पण करने के साथ अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। श्याम धुरिया, शरद चंदेल, सुनीता शिवहरे, अशोक सिंह मौजूद रहे। मौदहा स्थित नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सभी कार्यकर्ताओं ने सुना और उसका समर्थन किया। अरविद शर्मा, सुरेश भदौरिया, आनंद त्रिपाठी, नीरज अनुरागी, सुबोध गुप्ता, छोटेलाल प्रजापति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी