भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली

जागरण संवाददाता हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता मे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:29 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली
भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में किसान ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन मुख्यालय के चौरा देवी से सिटी फारेस्ट तक किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवशंकर सिंह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस यात्रा का भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। ट्रैक्टर रैली में लगभग 100 ट्रैक्टर शामिल थे। जिससे किसानों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला। इस ट्रैक्टर यात्रा में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए हितकारी योजनाओं का संदेश भी दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णकुमार बंटी, शिवप्रकाश सिंह, अरुण चतुर्वेदी, सदर क्षेत्र से विधायक युवराज सिंह, चेयरमैन कुलदीप निषाद, अमित सिंह, मोहन कुशवाहा, उमेश पांडेय, सनत श्रीवास्तव, रोहित शिवहरे, किशन व्यास, अरविद श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक मौजूद रहे।

सात के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

संस, राठ : कोतवाली के मवाई गांव में शनिवार को चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। जिसमे एक पक्ष के एक व्यक्ति की उरई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि दो व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर अभी भी झांसी में उपचार चल रहा है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमे 27 वर्षीय अर्जुन पुत्र भागीरथ, धर्मपाल, सरोबर पुत्रगण संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन की उरई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि धर्मपाल, सरोबर की हालत गंभीर होने पर उनका झांसी में उपचार चल रहा है। बताया कि मृतक के भाई चंद्रकरन की तहरीर पर धीरेंद्र पुत्र रामकिशोरी, वीरसिंह पुत्र रामकिशोरी, अरविंद पुत्र रामकिशोरी, रामकिशोरी, रामभरत पुत्र बृजलाल, शत्रुधन पुत्र रामभरत, संपति पत्नी रामकिशोरी निवासीगण मवई के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी