भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

संस भरुआ सुमेरपुर सब्जी मंडी के पीछे एक गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:57 PM (IST)
भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
भाजपा ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

संस, भरुआ सुमेरपुर : सब्जी मंडी के पीछे एक गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों व नगर पंचायत के सभासदों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पंचायतों के विकास को गति देने के लिए तमाम पुरानी व्यवस्थाओं को बदलकर हाईटेक व्यवस्था लागू की है। समारोह में खण्ड कार्यवाह ओमेश सिंह, गणेश यादव, राजेश सहारा, रामकिशोर सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह, राखी शिवहरे, संतराम गुप्ता, कैथी प्रधान अरिमर्दन सिंह, छेदीलाल निषाद, जयनारायण विश्वकर्मा, जीवन श्रीवास, गुरुप्रताप सिंह परिहार, जीतू गुप्ता, अरविद पाल, अनिल यादव, विनोद निषाद, आरती कबीर, रजनी बाल्मीकि, आसाराम प्रजापति, अरुण वर्मा, गौरव सिंह, राममिलन निषाद,अनिरुद्ध सिंह आदि ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संचालन रणवीर सिंह लाला ने किया।

chat bot
आपका साथी