हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार, नहीं हो रहे विकास कार्य

हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार नही हो रहे विकास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 06:07 AM (IST)
हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार, नहीं हो रहे विकास कार्य
हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार, नहीं हो रहे विकास कार्य

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल एडवोकेट का मुख्यालय आगमन पर स्वागत किया गया। कुरारा ब्लाक के सरसई गांव के पास से जिलाध्यक्ष सपा राजबहादुर पाल ने अगुवाई की। गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस लोगों का उत्पीड़न कर रही है। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। आगामी चुनाव में इसका सबक सिखाने का काम जनता करेगी। जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नौजवानों को आगे आने की बात कही तथा सरकारी के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। संचालन कर रहे राजेश श्रीवास एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार के समय जितने विकास कार्य हुए हैं। महिला जिलाध्यक्ष नीलम यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हल्ला बोला। कुरारा नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि समेत पूर्व जिलाध्यक्ष इदरीश खान, पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास एडवोकेट, सतपाल यादव, युगांक मिश्रा, रिजवान खान, सैय्यद उमर, बीटू यादव, ओमप्रकाश सोनकर, शिवशरण यादव, सलीम खान, राघवेंद्र यादव, सभाजीत, हसन खान गोलू, लाला प्रधान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी