भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की हादसे में मौत, छोटा गंभीर

संस भरुआ सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया से सीसीटीवी कैमरे लगाकर बाइक से घर जा रहे दो भाइयों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:32 PM (IST)
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की हादसे में मौत, छोटा गंभीर
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की हादसे में मौत, छोटा गंभीर

संस, भरुआ सुमेरपुर : फैक्ट्री एरिया से सीसीटीवी कैमरे लगाकर बाइक से घर जा रहे दो भाइयों को कानपुर-सागर हाईवे पर ब्रेकर पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल आनंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सुभाष बाजार मुहल्ला निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मनोनीत सभासद राधा चौरसिया का 30 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र चौरसिया व 25 वर्षीय पुत्र आनंद चौरसिया सीसीटीवी कैमरे इंस्टालेशन का काम करते हैं। दोनों गुरुवार को सुमेरपुर में फैक्ट्री एरिया में कैमरे लगाने गए थे। काम के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे आनंद ने नेहा नर्सिग होम के पास ब्रेकर पर रफ्तार धीमी की, तभी पीछे से आए तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से पीछे बैठे जीतेंद्र काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनंद ने सूचना घर में दी। जिसके बाद मां राधा मौके पर पहुंची और अपने वाहन से बेटे को सदर अस्पताल लेकर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कराया है। जीतेंद्र की शादी के लिए देखने जानी थी लड़की

मृतक जीतेंद्र की मां राधा चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें महोबा अपने बेटे के लिए लड़की देखने जाना था। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे की वह शादी की तैयारियां करने जा रही हैं वह उसकी अर्थी देखेंगी। इस घटना से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल में भाजपाइयों व व्यापारियों का लगा तांता

घटना की सूचना मिलते ही चेयरमैन कुलदीप निषाद समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का तांता अस्पताल में लग गया। वहीं जीतेंद्र के पिता व्यापारी है। जिसके चलते व्यापारी वर्ग भी अस्पताल पहुंचा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया।

chat bot
आपका साथी