भाजपा के मंडल पदाधिकारी किए गए घोषित

संस मौदहा कस्बे के तीनों महिला मोर्चा मंडलों नगर पूर्वी एवं पश्चिमी की बैठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:46 PM (IST)
भाजपा के मंडल पदाधिकारी किए गए घोषित
भाजपा के मंडल पदाधिकारी किए गए घोषित

संस, मौदहा : कस्बे के तीनों महिला मोर्चा मंडलों, नगर पूर्वी एवं पश्चिमी की बैठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगदीश प्रसाद व्यास ने सभी महिलाओं से निर्भिक होकर स्वतंत्रता के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक को विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी, अतुल सिंह, ने भी संबोधित किया। शकुंतला निषाद ने तीनों मंडलों की कार्यकरिणी घोषित की। कस्बे से दीपिका पांडेय अध्यक्ष, आकांक्षा महामंत्री, पूर्वी मंडल से अर्चना गुप्ता अध्यक्ष, सुनीता पांडेय महामंत्री तथा पश्चिमी मंडल से पुष्पा धुरिया अध्यक्ष, रेखा मंत्री बनाई गयी है। इसके अलावा, तीन उपाध्यक्ष, तीन मंत्री व नौ सदस्य की कार्यकारिणी बनाई गई है। मीडिया तथा कार्यालय प्रभारी भी घोषित किये गए है।

chat bot
आपका साथी