ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल

जासं हमीरपुर थानाक्षेत्र कुरारा के शेखूपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र सुखराम अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:04 PM (IST)
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल

जासं, हमीरपुर : थानाक्षेत्र कुरारा के शेखूपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र सुखराम अनुरागी अपने 42 वर्षीय चाचा रामबाबू पुत्र मुरलिया अनुरागी डामर गांव किसी काम से गए हुए थे। कामकाज निपटाने के बाद दोनो लोग बाइक से अपने गांव शेखूपुर लौट रहे थे। जैसे ही यह हाईवे पर पहुंचे और आगे बढ़े तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनो लोग घायल हो गए और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं अमौली के रिठवा गांव निवासी 50 वर्षीय आशा बहू तेजेश्वरी अपने पति दयाराम के साथ अमौली जा रही थी। तभी अचानक बाइक की चैन कवर में साड़ी फंसने से वह गिर गई और घायल हो गई। जिसे जिला ेअस्पताल में भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी