बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल

बिवार थानाक्षेत्र के मवईजार गांव की महिला रामदेवी पत्नी लल्लू अनुरागी घर से जा रही थी। तभी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:52 PM (IST)
बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल
बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला घायल

बिवार : थानाक्षेत्र के मवईजार गांव की महिला रामदेवी पत्नी लल्लू अनुरागी घर से जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार धीरज ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। पति के उलाहना देने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संसू

शांतिभंग में दो का चालान

कुरारा : थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी बलबीर सिंह पुत्र विजय सिंह व बचरौली गांव निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र नबाब सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। वही दोनों का चालान किया गया है। वहीं इंगोहटा पुलिस ने शनिवार रात प्रेमनगर निवासी युवक को एक किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मारपीट का मुकदमा दर्ज

कुरारा : क्षेत्र के कंडोर गांव निवासी अशोक पुत्र बच्चालाल कोरी ने तहरीर देकर बताया कि मेरे बड़े भाई अखिलेश ने मेरे दरवाजे में आकर गाली गलौज करने लगा। जब मैंने मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। संसू

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

भरुआ सुमेरपुर : शनिवार रात कस्बा इंचार्ज रावेन्द्र कुमार ने गश्त के दौरान छोटी बाजार निवासी रामजी को तमंचा व एक जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। संस

chat bot
आपका साथी