गाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल

इंगोहटा राष्ट्रीय राजमार्ग में गांव के पास शुक्रवार शाम बन्नीपुरा महोबा निवासी हरिओम और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:23 PM (IST)
गाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल
गाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल

इंगोहटा : राष्ट्रीय राजमार्ग में गांव के पास शुक्रवार शाम बन्नीपुरा महोबा निवासी हरिओम और छोटे बाइक से सुमेरपुर जा रहे थे। इंगोहटा बस स्टाप के पास बाइक गाय से टकरा गई। टक्कर से गाय की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें पीएचसी सुमेरपुर से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। संसू महिला किसानों को बताए स्वस्थ रहने के उपाय

मौदहा : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में महिला किसान दिवस एवं खाद्य दिवस कार्यक्रम ग्राम गहबरा में संपन हुआ। संचालन सहायक अध्यापक फूलचंद अनुरागी ने किया। मुख्य अतिथि डा सुनील कुमार ने मृदा स्वास्थ्य, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा एवं विटामिस के महत्व के बारे में महिला किसानों को बताया। ग्राम प्रधान भवानी लीला यादव, दशरथ प्रसाद, शिवकुमार, जहर सिंह, हंसराज वर्मा, भान सिंह मौजूद रहे। संस

जर्जर मार्ग को ठीक कराने की आवाज उठाएगी बुंदेलखंड नव निर्माण सेना

मौदहा : ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर लिक रोड उखड़ चुके हैं। अब इन मार्गों को सही कराने के लिये बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत आवाज उठाएगी। सबसे पहले इंगोहटा से छानी लिक मार्ग को ठीक कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसके लेकर 18 अक्टूबर को बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत इसी मार्ग पर स्थित ग्राम विदोखर से मवई तक पांच किलोमीटर की पदयात्रा विरोध स्वरूप निकालेगी। यह जानकारी बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर बताई है। इस दौरान सौरभ तिवारी, रमेश यादव, शैलेन्द्र वर्मा मौजूद रहे। संस पीड़ित ने दी तहरीर

बिवार : थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव के प्रह्जाद के भतीजे की बाइक मदन जबरन ले गया था। जिस पर युवक अपने भतीजे के साथ मदन के घर बाइक लेने पहुंच गए। इसी बात को लेकर मदन ने अपने भाई के साथ दोनों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। संसू युवकों ने अभद्रता कर मारपीट की

बिवार : लरौंद्र गांव का होरीलाल ट्रैक्टर चालक है। गांव में लोगों के खेतों की जुताई करता है। तभी किसी बात को लेकर गांव का एक युवक आ गया और चालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि मोबाइल फोन छीन लिया है। लोगों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद युवक ने चालक के घर में पांच युवकों के साथ पहुंच गया अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। संसू

मारपीट का मुकदमा दर्ज

बिवार : थानाक्षेत्र के उमरी गांव का कैलाश नशे में गांव के ही निर्दोष के साथ अभद्रता कर मारपीट की। तभी निर्दोष का पिता आ गया और दोनों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संसू

छेड़खानी की शिकायत

बिवार : थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि युवक आए रास्ते में परेशान करता है। उसने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया है। संसू

chat bot
आपका साथी