ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न

जासं हमीरपुर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन मुस्करा म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM (IST)
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न

जासं, हमीरपुर : उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन मुस्करा में चुनाव अधिकारी मुबारक अली व सुनील कुमार बांदा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें राकेश कुमार वर्मा बांदा व लालमन मौर्य बांदा भी उपस्थित रहे।

चुनाव तीन पद अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुआ। इस मतदान में कुल 545 मत पड़े। अध्यक्ष पद में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें कुलदीप ने 216 मत, कृष्णगोपाल ने 186 व शारदा प्रसाद ने 134 मत पाए। इस तरह से कुलदीप ने सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद में कैरोमोहली विक्टोरिया को 203, मूलचंद्र को 135 व राजेंद्र कुमार को 188 मत मिले। जिसमें कैरोमोहिली विक्टोरिया महामंत्री पद पर विजयी हुईं। वहीं कोषाध्यक्ष पद में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। जिसमें बद्रीप्रसाद ने 226 व सुनील कुमार ने 294 मत प्राप्त किए। सुनील कुमार ने कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हासिल की। अध्यक्ष पद में नौ, महामंत्री में 19 मत व कोषाध्यक्ष पद में 25 मत अनबैलेट हुए। सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए विजयी होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी