कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा आटो, दो घायल

जासं हमीरपुर सुमेरपुर के नरायनपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार आटो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:34 PM (IST)
कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा आटो, दो घायल
कानपुर-सागर हाईवे पर पलटा आटो, दो घायल

जासं, हमीरपुर : सुमेरपुर के नरायनपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार आटो अचानक पलट गया। जिसमें सवार यात्री घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे सुमेरपुर के नरायनपुर गांव के पास असंतुलित होकर आटो पलट गया। जिसमें सवार 25 वर्षीय राधा पत्नी मुकेश निवासी इमिलिया तथा सुमेरपुर कस्बा निवासी 25 वर्षीय दीपू पुत्र शिवबरन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायल राधा ने बताया कि आटो में सवार होकर करीब छह लोग घाटमपुर से सुमेरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही आटो नरायनपुर गांव के पास पहुंचा कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। जिसमें सवार कुछ लोग तो बच गए और कुछ घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी