आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न, हरनारायण बने प्रधान

संस भरुआ सुमेरपुर आर्य समाज का वार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हो गया है। इसमें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:37 PM (IST)
आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न, हरनारायण बने प्रधान
आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न, हरनारायण बने प्रधान

संस, भरुआ सुमेरपुर : आर्य समाज का वार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हो गया है। इसमें हरनारायण आर्य को प्रधान चुना गया है। आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक डा. विवेक आर्य ने बताया कि आर्य समाज की बैठक कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में रामेश्वर आर्य के आवास पर संपन्न हुई। चुनाव में हरनारायण आर्य को प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान रामफल आर्य, उपप्रधान रामअवतार व श्रीराम आर्य को चुना गया। मंत्री प्रेमकुमार आर्य को चुना गया। वरिष्ठ उपमंत्री हरिकिशन सेन बनाए गए। उपमंत्री कैलाश प्रसाद सोनी व गंगासागर आर्य को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गनेश प्रसाद आर्य को सौंपी गई। ऑडिटर उदयपाल आनंद, संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार द्विवेदी व दिनेश गुप्ता गप्पू, अधिष्ठाता पद में रामनारायण, संगठन मंत्री अखिलेश यादव, लक्ष्मीनारायन, पंकज सिंह, उमेश आर्य, संतोष आर्य को, प्रचार मंत्री स्वनेश सोनी, विकल्प आर्य, अमर आर्य, सारथ आर्य व बबलू सोनी, पुस्तकालय मंत्री वेदप्रकाश आर्य, सहपुस्तक मंत्री सुमित आर्य, मीडिया प्रभारी लोटनप्रसाद आर्य एवं चंद्रकिशोर आर्य को बनाया गया।

chat bot
आपका साथी