छुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने जान दी

छुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने लगाई फांसी थाने आई मौत की खबरछुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:36 PM (IST)
छुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने जान दी
छुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने जान दी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : छुट्टी लेकर घर गए सिपाही ने वहां फांसी लगाकर जान दे दी। थाने में गुरुवार को उसकी मौत की सूचना आई।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा कस्बा निवासी अनुराग शर्मा यहां बिवार थाने में सिपाही थे। बिवार थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को अनुराग ने छुट्टी ली थी और वह पांच दिन के लिए अपने घर गए थे। 16 सितंबर को उनकी वापसी थी लेकिन उनके निधन की सूचना आई। उन्होंने बताया कि अनुराग इकलौते पुत्र थे। उनके पिता रामदत्त शर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और एक बड़ी बहन अनुराधा की शादी हो चुकी है। अनुराग वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे और मई में उन्हें बिवार थाने में पोस्टिग मिली थी। वह घरेलू काम से गए थे। वहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।

महिला सिपाही का थाना परिसर में घास काटते फोटो वायरल

संवाद सूत्र, राठ (हमीरपुर) : मझगवां थाने की एक महिला सिपाही का थाना परिसर में घास काटते फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। अधिकारियों ने जांच कराकर दावा किया थाने का स्टाफ समय-समय पर स्वेच्छा से सफाई अभियान चलाता है। हालांकि दैनिक जागरण वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। डीसीआरबी सेल में काम करते समय महिला सिपाही बेहोश

जासं, हमीरपुर : मुख्यालय के एसपी कार्यालय में स्थित डीसीबीआरबी सेल में तैनात महिला सिपाही सावित्री रोजाना की तरह गुरुवार को भी समय से कार्यालय पहुंची और कार्यालय का काम कर रही थीं। दोपहर 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गई। कार्यालय में कार्य कर रहे अन्य सिपाहियों की नजर जब उन पर पड़ी तो वह लोग उन्हें प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उन्हें भर्ती कर इलाज किया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण यह समस्या हुई है। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी