अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न

जासं हमीरपुर चौरा देवी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM (IST)
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न

जासं, हमीरपुर : चौरा देवी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता बाबूराम अवस्थी ने की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालजी पांडेय ने कहा कि जिस तरह से हम सभी आज एकत्र हुए हैं। उसी तरह से हमेशा हम सभी को एकसाथ रहना होगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता द्विवेदी ने महिलाओं से आह्वान किया कि मातृशक्ति के बिना कुछ संभव नही है। इसलिए महिलाओं को भी संगठन में जुड़ना होगा। पंडित बृजेश कुमार बुंदेलखंडी ने आरटीआई के माध्यम से मदद करने की बात कही। बैठक में युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें पुनीत अवस्थी को नगर अध्यक्ष, नवनीत द्विवेदी को नगर उपाध्यक्ष, सुमित दीक्षित को नगर महासचिव, प्रशांत त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार दुबे, वीरेंद्र शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, उदयभान शुक्ला, अनुभव द्विवेदी, रोहत द्विवेदी, हेमंत मिश्रा को जिला महासचिव बनाए गए। बैठक का संचालन शीतल प्रसाद दीक्षित ने किया। आनंद त्रिपाठी, विनीत द्विवेदी, अभिषेक, वीरू दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी