कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जली

राठ क्षेत्र के स्यावरी गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते कच्चे मकान में आग लग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:44 PM (IST)
कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जली
कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी जली

राठ : क्षेत्र के स्यावरी गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते कच्चे मकान में आग लग गई। इससे 20 हजार रुपये और गृहस्थी जलकर राख हो गई।

स्यावरी गांव निवासी विधवा पार्वती ने बताया कि 2 बीघा कृषि भूमि पर सब्जी की खेती कर परिवार का भरण पोषण करती है। शनिवार दोपहर वह सब्जी की बगिया में थी। तभी मकान से आग की लपट उठने की जानकारी हुई मौके पर पहुंची तो आग लगी थी। तेज हुई आग देखकर ग्रामीणों ने सबमर्सिबल लगाकर आग पर काबू पाया। तब तक पार्वती की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस दौरान 20 हजार रुपये भी जल गए। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी