9170 प्रत्याशी मैदान में, 6.89 लाख मतदाता करेंगे फैसला

जागरण संवाददाता हमीरपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:03 PM (IST)
9170 प्रत्याशी मैदान में, 6.89 लाख मतदाता करेंगे फैसला
9170 प्रत्याशी मैदान में, 6.89 लाख मतदाता करेंगे फैसला

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी पदों के कुल 9170 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि 330 प्रधान पदों के लिए 3871 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में जिले के 689559 मतदाता चुनाव मैदान में डटे इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हुए 4065 जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। जबकि ग्राम सदस्य ग्राम पंचायत के 892 व सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर पांच निर्विरोध निर्वाचन पक्का हो गया है।

रविवार को नाम वापसी प्रक्रिया के बाद जिले में ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के पदों पर कुल 9170 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे है। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 2482, क्षेत्र पंचायत के 2479, जिला पंचायत के 338 व ग्राम प्रधान पद के 3871 प्रत्याशी शामिल है। जबकि जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के 4182 पदों के सापेक्ष 892 का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसी तरह सदस्य क्षेत्र पंचायत के 433 पदों के सापेक्ष पांच सीटों पर भी निर्विरोध निर्वाचन पक्का है। ऐसे में सदस्य ग्राम पंचायत के 3290 वार्डों व क्षेत्र पंचायत की 428 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं प्रधान पद की 330 व जिला पंचायत सदस्य पद की 17 सीटे है। जिससे 4065 जनप्रतिनिधियों का चुनाव जिले के 689559 मतदाताओं द्वारा किया जाना है।

गोहांड में सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध

जिले में कुल 892 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनमें सबसे अधिक 334 गोहांड, 329 कुरारा व 229 मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के है। इसी प्रकार सदस्य क्षेत्र पंचायत में दो सुमेरपुर, दो कुरारा व एक मुस्करा ब्लाक के है।

कई ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली

जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 4182 पद है। जिनमें जहां 2482 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं 892 पदों में केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। ऐसे में कई ग्राम पंचायतों में सदस्य पद खाली रह जाएंगे।

chat bot
आपका साथी