गोवंश के लिए खरीदा 500 क्विंटल भूसा पानी से बर्बाद

गया है। तर्क दिया जा रहा है कि भूसे का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ था। पूर्व प्रधान शीतल कुटार और पूर्व सचिव नीतेश सिंह चंदेल ने गोशाला में बंद गोवंश के लिए 500 क्विटल भूसा खरीद कर गोशाला के पास में खुले मैदान में डंप कर दिया था। पानी से बचाव के लिए उसे पॉली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:51 PM (IST)
गोवंश के लिए खरीदा 500 क्विंटल भूसा पानी से बर्बाद
गोवंश के लिए खरीदा 500 क्विंटल भूसा पानी से बर्बाद

संसू, इंगोहटा : गांव में पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव द्वारा गोवंश के लिए खरीदा गया 500 क्विंटल भूसा पानी से भीग कर बर्बाद हो गया। यह भूसा नवगठित ग्राम पंचायत बोर्ड को भी हैंडओवर नहीं किया गया है। तर्क दिया जा रहा है कि भूसे का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ था।

पूर्व प्रधान शीतल कुटार और पूर्व सचिव नीतेश सिंह चंदेल ने गोशाला में बंद गोवंश के लिए 500 क्विंटल भूसा खरीद कर गोशाला के पास में खुले मैदान में डंप कर दिया था। पानी से बचाव के लिए उसे पालीथिन से ढक दिया गया था। इतना होने के बाद विकास कार्य में अनियमितता के मामले में ग्राम प्रधान के पावर सीज करने के साथ सचिव को वहां से हटा दिया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई थी। तब तक चुनाव का बिगुल बज गया था। प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान को दोबारा चार्ज मिल गया था। चुनाव होने के बाद जनता ने नया प्रधान चुन लिया। इस दौरान 500 क्विंटल भूसा यूं ही पड़ा रहा न वह किसी गोवंश को खिलाया गया न ही वह किसी को सौंपा गया। वहीं भूसे के बगल में बने मकान में जब पानी जाने लगा तो मकान स्वामी ने भूसा हटाने की मांग पूर्व प्रधान शीतल कुटार से की तो भूसा खोलकर देखा गया तो उससे दुर्गध उठ रही थी।

करंट से युवक की मौत

गोहांड : बुधवार की शाम जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव निवासी 22 वर्षीय सतीश कुमार लोधी बुधवार की शाम खेतों से काम करके घर लौटा था। घर पहुंचने पर जैसे ही उसने पंखे का स्विच खोलना चाहा तभी केबल में कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आकर झटपटाने लगा। शोर सुनकर स्वजन ने किसी तरह से करंट से अलग किया और आनन-फानन सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक सतीश की शादी पिछले साल ही हुई थी और पत्नी वंदना गर्भवती है। घटना के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। संसू

chat bot
आपका साथी