कलश यात्रा के साथ 49वीं रुद्र महायज्ञ शुरू

संसू कुरारा कस्बे में बुधवार से रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:42 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ 49वीं रुद्र महायज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ 49वीं रुद्र महायज्ञ शुरू

संसू, कुरारा : कस्बे में बुधवार से रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में महिलाएं सिर में कलश लेकर चल रही थी। गाजे बाजे के व छोटे छोटे बच्चों को सजाकर बाल गोपाल, राधारानी, श्रीराम सीता का रूप देकर कस्बे के भ्रमण के साथ 49वी रुद्रयज्ञ का शुभारंभ हो गया। वही यज्ञ वेदी में सुबह प्रतिदिन हवन होगा। तथा श्रीमद भागवत कथा महापुराण सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। कथा व्यास अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी द्वारा कथा का वर्णन किया जाएगा। वहीं रासलीला दोपहर में एक बजे से शाम पांच बजे तक व शाम 7:30 बजे से रात 12 बजे तक होगी। मथुरा से आये कलाकरो द्वारा राहसलीला का मंचन किया जाएगा। वही थाना परिसर के सामने यज्ञ का आयोजन किया गया है तथा झूला सर्कस आदि मंडी समिति के पास लगाए गए हैं। प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम अगहन शुक्ल पक्ष की पंचमी से प्रारम्भ होता है।

chat bot
आपका साथी