41 डिग्री तापमान ने किया बेहाल, सड़कों पर छाया सन्नाटा

जागरण संवाददाता हमीरपुर धीरे धीरे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM (IST)
41 डिग्री तापमान ने किया बेहाल, सड़कों पर छाया सन्नाटा
41 डिग्री तापमान ने किया बेहाल, सड़कों पर छाया सन्नाटा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : धीरे धीरे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों पिछले कई दिनों से लू भी चलने लगी है। इस कारण दोपहर सड़कों में सन्नाटा नजर आया। गर्मी के चलते शीतलपेय पदार्थों की भी बिक्री जमकर हो रही है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बर्फ का गोला, गन्ने का रस, शिकंजी पसंद कर रहे हैं।

मौजूद में गर्मी अपने तेवर पूरी तरह से दिखा रही है। सुबह से निकलने वाली तेज धूप ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मौसम के जानकारों के अनुसार अब गर्मी को लगातार बढ़ते ही रहना है और आगे आने वाले दिनों में लू लोगों को काफी परेशान करेगी।

chat bot
आपका साथी