कृषक गोष्ठी में एफपीओ के 24 किसान बनाए गए सदस्य

संसू खड़ेही लोधन गांव गहरौली के रामलीला मैदान में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:14 PM (IST)
कृषक गोष्ठी में एफपीओ के 24 किसान बनाए गए सदस्य
कृषक गोष्ठी में एफपीओ के 24 किसान बनाए गए सदस्य

संसू, खड़ेही लोधन : गांव गहरौली के रामलीला मैदान में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा के तत्वावधान में कृषक एनजीओ हलवा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा गांव में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एफपीओ के 24 किसान सदस्य बनाए गए। कंपनी के सीईओ प्रमोद गोस्वामी ने सरकार द्वारा वित्तीय सेवाएं फसलों के उपयोग में आने वाले कृषि यंत्र और कृषि उत्पादन तथा खरीदारी व पैकिग कर सही स्थान पर विक्रय करवाना, विपणन सेवाओं के विषय में किसानों को बिदुवार विस्तार से जानकारी दी। वहीं दिनेश चंद्र गुरुदेव रिटायर बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी ने मौजूद किसानों को रबी फसल की समसामयिकी व सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इस मौके पर गांव निवासी एसबीआइ भोपाल में उप महाप्रबंधक पद पर तैनात अवधेश कुमार गुरुदेव ने योजनाओं की जानकारी दी। दिनेश चंद गुरुदेव, भैयालाल गुरुदेव, पीयूष गुरुदेव, हुकुम सिंह राजपूत, आनंद कुमार गुरुदेव, तथा एनजीओ के बाबूलाल कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी