कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम, छह घंटे बाद खुला

फोटो संख्या 23 एचएएम 01 ------------- - यमुना व बेतवा पुलों पर ट्रकों की खराबी के कारण उ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:49 PM (IST)
कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम, छह घंटे बाद खुला
कानपुर-सागर हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम, छह घंटे बाद खुला

फोटो संख्या 23 एचएएम 01

-------------

- यमुना व बेतवा पुलों पर ट्रकों की खराबी के कारण उत्पन्न हुई जाम की स्थिति

- सुबह नौ बजे से लड़खड़ाए यातयात को सामान्य कराने में पुलिस के छूटे पसीने --- जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मंगलवार रात एक बार फिर से कानपुर सागर हाईवे जाम का शिकार हो गया। करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हजारों की संख्या में हल्के और भारी वाहन फंसे नजर आए। मुख्यालय के यमुना व बेतवा पुलों पर ट्रक खराब होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। जाम खुलवाने में यातायात व कोतवाली पुलिस का पसीना छूट गया। करीब छह घंटे बाद जब जाम खुला।

मंगलवार रात मुख्यालय के यमुना व बेतवा पुल के ऊपर दो ट्रक खराब हो गए। इन्हें जब तक हटवाया गया, तब तक जाम के कारण वाहनों का लंबा रेला लग चुका था। जाम रात करीब नौ बजे से लगना शुरू हुआ। हाईवे की दोनों पट्टी ब्लाक हो गई। बाइक सवारों और पैदल चलने वालों का भी निकलना दूभर हो गया। जाम में एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहीं। यातायात प्रभारी ब्रजेशचंद्र यादव ने बताया कि जाम खुलने के बाद यातायात सामान्य हो गया है। एंबुलेंस में गंभीर बच्ची को बाइक पर बैठा अस्पताल पहुंचा सिपाही

जाम में फंसी एक एंबुलेंस से पांच वर्षीय सृष्टि पुत्री कालका को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसे बिच्छू ने काट लिया था। उसकी हालत काफी गंभीर थी। कुछेछा चौकी के सिपाही हरिनंदन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी बाइक पर बच्ची व उसके घर के एक युवक को बाइक में बैठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी