सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

वह बारातियों के साथ दुधारा थानाक्षेत्र क मदाईन गांव गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:17 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

संतकबीर नगर: सड़क हादसे में चार दिन पूर्व घायल हुए युवक की गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को सुबह मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया।

बखिरा थानाक्षेत्र के लेडुआ-महुआ गांव निवासी 20 वर्षीय संजय पासवान पुत्र साधु बीते गुरुवार को गांव निवासी रामजी पासवान के बेटे की शादी की बारात में शामिल हुए थे। वह बारातियों के साथ दुधारा थानाक्षेत्र क मदाईन गांव गए थे। भोजन करने के बाद वह बारात में गई बोलेरो जीप से घर वापस लौट रहे थे। बस्ती-मेंहदावल-

कैंपियरगंज-तमकुहीराज मार्ग (बीएमसीटी) पर कोईलसा गांव के सामने ट्रक ने बोलेरो को ठोकर मार दी। इस घटना में संजय समेत छह बाराती घायल हो गए थे। संजय को गंभीर चोट लगने के कारण परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाए थे। यहीं इलाज के दौरान उनकी सोमवार को सुबह के समय मौत हो गई। संजय पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। उनकी मौत से माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरों ने तीन घर में घुसकर चुरा लिए नकदी व जेवरात

संतकबीर नगर: महुली थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में बीते रविवार की देर रात चोरों ने तीन घर में पहुंच गए। लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर लेकर चोर चंपत हो गए। सूचना मिलने पर सीओ व एसओ ने मय फोर्स गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिए। बहरहाल चोरी की इस घटना से चिकनी व आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है।

महुली थानाक्षेत्र के चिकनी गांव निवासी सृजन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र श्याम लाल सिंह भोजन करने के बाद घर के सामने स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे। घर के पीछे से सीढ़ी के रास्ते चोरों ने घर में घुसकर उनकी आलमारी का लाकर तोड़कर इसमें रखे जेवर चोरी कर लिये। वहीं, उनके बगल के निवासी दुर्विजय सिंह पुत्र लल्लू के घर में घुसे चोरों ने बक्शे को तोड़कर इसमें रखी दो अदद सोने की चेन, दो अदद अंगूठी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। इस गांव के जीत बहादुर सिंह पुत्र राम सेवक सिंह के घर पर भी चोरों ने धावा बोला। उनके घर से एक बक्शा चोर उठा ले गए। गांव की बाग में बक्शे को खंगालने के बाद चोर इसे छोड़कर भाग निकले। सुबह जानकारी मिलने पर तीनों घर में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर सीओ राम प्रकाश, एसओ रणविजय सिंह मय फोर्स गांव में पहुंचे। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पीड़ित परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया गया। एक ही रात तीन घरों में चोरी से चिकनी व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी