गोरखपुर में ताजिया आगे करने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

जुलूस के दौरान ताजिया को आगे करने को लेकर हुआ विवाद, चाकूबाजी में एक हुआ घायल, पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:20 PM (IST)
गोरखपुर में ताजिया आगे करने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला
गोरखपुर में ताजिया आगे करने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

गोरखपुर, (जेएनएन)। गोरखनाथ के तरंग क्रासिंग पर शुक्रवार को ताजिया आगे करने के विवाद में मनबढ़ों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर ताजिया रख जाम लगा दिया। सीओ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शांत हुए। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह 10 बजे के करीब गोरखनाथ क्षेत्र के ताजियादार जुलूस में शामिल होकर इमाम चौक पर लौट रहे थे। झंडा ऊंचा करने और ताजिया आगे करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हल्की मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग चाकू, डंडा लिए आगे बढ़ गए। तजियादार हुमायूंपुर उत्तरी निवासी सदरे आलम उर्फ कुरशेद (38) पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपिति फरार हो गए।

कुरशेद के पिता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने हुमायूंपुर निवासी सब्बीर अहमद, रियाज अहमद, इश्तियाक और अल्ताफ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि दोपहर में सब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी