वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर असलहा लहराना युवक पर पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Gorakhpur News

शादी समारोह में डीजे डांस कर रही नर्तकी के पास आरोपित असलहा लहराकर दहशत पैदा कर रहा था। कुछ व्यक्तियों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उसके बाद दबोच लिया।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 03:52 PM (IST)
वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर असलहा लहराना युवक पर पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Gorakhpur News
युवक की गिरफ्तारी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गाेरखपुर, जेएनएन। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में शनिवार रात एक वैवाहिक समारोह में डीजे पर असलहा लहराना  गांव के एक युवक पर भारी पड़ा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपित दीपक पासवान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शादी समारोह में डीजे डांस कर रही नर्तकी के पास आरोपित असलहा लहराकर दहशत पैदा कर रहा था। कुछ व्यक्तियों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार सुबह चार बजे आरोपित को मोदीगंज मछली मंडी से दबोच लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक असलहा व एक कारतूस बरामद किया है।

टेंट हाउस से सामान देकर लौट रहे युवकों को मनबढ़ों ने पीटा

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के  ग्राम समुदा पुलिया के पास कुछ युवकों को मनबढ़ों में बेरहमी से पीटा है। इसमें चार युवक घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदरखी निवासी राजमन के पुत्र  सोनू की बीते 7 मई को शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद रविवार शाम करीब 6.30 बजे दो बाइक पर चार युवक टेंट हाउस का सामान देकर लौट रहे थे। समुदा पुलिया के पास पहुचे  ही थे कि पहले से मौजूद धीरज ङ्क्षसह, ईश्वर ङ्क्षसह निवासी भदरखी व विशाल ङ्क्षसह निवासी समुदा ने युवकों को मारा पीटा। इससे बाइक सवार इगलेस, विमलेश, गगन वर्ष निवासी भदरखी व प्रदुम्मन निवासी घोरागे थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर घायल हो गए। सीएचसी सहजनवां में चारों घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें गगन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ङ्क्षसह का कहना  है कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी