देवभूमि से नाता जोड़ योगी ने लोगों को जोडऩे की कोशिश Gorakhpur News

उपचुनाव में शहर के जीआइसी मैदान में चुनावी जनसभा करने आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं गदगद व अभिभूत दिखीं। योगी के संबोधन के दौरान कोई महराज जी की जय तो कोई योगी बाबा जिंदाबाद का नारा लगा रही थीं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:40 PM (IST)
देवभूमि से नाता जोड़ योगी ने लोगों को जोडऩे की कोशिश  Gorakhpur News
देवरिया में आयोजित चुनावी जनसभा में उपस्थित महिलाएं

 गोरखपुर, जेएननएन। देवरिया उपचुनाव में जीआइसी मैदान में चुनावी जनसभा करने आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं गदगद व अभिभूत दिखीं। योगी के संबोधन के दौरान कोई महराज जी की जय, तो कोई योगी बाबा जिंदाबाद का नारा लगा रही थीं। महिलाओं का उत्साह देख योगी भी मंच से अपने आप  को नहीं रोक सके, मुस्कुराए और संबोधन के दौरान सभी महिलाओं को खड़े होकर दोनों मुट़ठी बांध कर उपचुनाव में भ्रष्टाचारियों को जवाब देने का संकल्प दिलवाया। 

    संबोधन में योगी ने देवरिया की मूलभूत समस्याओं को गिनाकर यह बताने की पूरी पुरजोर कोशिश की मेरा पूरा ध्यान यहां की समस्या के समाधान पर रहता है। देवरिया शहर में जलनिकासी की समस्या के समाधान में और बाढ़ में सरकार साथ खड़ी रही। कहा हम जनता का दर्द समझते हैं,  उनके लिए दिनरात काम कर हैं। यह कह कर वह लोगों के दिल को छू गए। सांसद रहते देवरिया आने पर यहां के नौजवानों को सड़क पर दौड़ लगाने का जिक्र किए और बताए कि उनके रोजगार की हमें कैसे ङ्क्षचता रहती थी।

सीएम योगी के इस संबोधन पर भीड़ के बीच आए नौजवान योगी- योगी का नारा लगाने लगे। देवभूमि की समस्याओं से अपने आप को जोड़ कर वह जनता की न सिर्फ दुखती नब्ज पर हाथ रखे बल्कि अपने आपको पूरे संबोधन में जनता से जोडऩे में कामयाब रहे। देवरहा बाबा को यहां से भगाने में किसका हाथ था यह बताने से नहीं चूके, उनके इशारे को भीड़ समझने में देर नहीं लगाई।

सेनानियों को याद किया

शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम से स्मारक व सोना सोनार का नाम लेकर दोनों समाज के लोगों को अपने से जोड़ा और बताया कि हम बिना भेदभाव कार्य कर रहे हैं। शहर में जलभराव की समस्या के समाधान पर भी किए गए प्रयास की बात कहकर लोगों को जोड़ा।

महिलाओं को भी जोड़ा

महिलाओं को रोजगार देने के लिए बैंक सखी व स्वयं सहायता समूह को पुष्टाहार के जरिये रोजगार देने की बात कहकर महिलाओं को कनेक्ट किया। महिलाएं इसको सुनकर गदगद हुई इसके अलावा सरकारी योजनाओं गैस, राशन,शौचालय, बिजली कनेक्शन, पेंशन हर गरीब को देने में सरकार के कार्यों को याद दिलाया। कुशीनगर की एक छात्रा के नीट में टाप करने पर तारीफ  करते हुए कहा कि सरकार उसकी पढाई का पूरा खर्च वहन करेगी। इसके अलावा देवरिया जिले के लार में सपा शासनकाल में हुए दंगे की भी याद दिलाया। कहा अब दंगा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी