जरूरतमंदों के लिए ईमानदारी से काम कर रही योगी सरकार : कृषि मंत्री

प्रदेश सरकार सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:35 PM (IST)
जरूरतमंदों के लिए ईमानदारी से काम कर रही योगी सरकार : कृषि मंत्री
जरूरतमंदों के लिए ईमानदारी से काम कर रही योगी सरकार : कृषि मंत्री

देवरिया: प्रदेश सरकार सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया है। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। अब हमारा लक्ष्य डेढ़ करोड़ नए कार्यकर्ता बनाने का है। समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है।

वह पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में पीएनबी बैंक के समीप 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि जो सरकार बनती है वो परिवार के लिए नहीं होती है, सरकारें सूबे के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। विधान सभा क्षेत्र पथरदेवा सदस्यता प्रमुख सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दल है। मेहनती कार्यकर्ताओं ने पार्टी खड़ी की है और पार्टी प्रदेश के लेकर केंद्र पर राज कर रही है। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में जगह-जगह विशेष शिविर लगा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पथरदेवा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने की। इस दौरान युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष सीपीएन सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरज मिश्र, माहीवाल जायसवाल, दयाशंकर शास्त्री, रामायन साहनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी