महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है योगी सरकार

सरकार की प्राथमिकता में महिला किसान मजदूर युवा और बुजुर्ग हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:21 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है योगी सरकार
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है योगी सरकार

संतकबीर नगर: मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास में लगी है। सरकार की प्राथमिकता में महिला, किसान, मजदूर, युवा और बुजुर्ग हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। गांव-गांव समूहों का गठन कर महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

विधायक शुक्रवार को बेलहर ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समूह की महिलाओं को शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों से अवगत कराया और कहा कि आप सभी समाज निर्माण की धूरी हैं। महिला शक्ति देश, समाज और परिवार को संचालित करती है। इस दौर में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से बढ़कर है। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को हक देकर उन्हें समाज की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। गांव-गांव बन रहे सार्वजनिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी गांव की महिला समूहों को है। यदि कहीं कोई दिक्कत हो तो उन्हें बताएं। यदि अधिकारी न सुने तो अपनी आवाज बुलंद कीजिए। विधायक ने कहा कि मातृ शक्ति के बल पर ही गांवों का विकास होगा। इसीलिए सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गई हैं। सीमा की रक्षा के साथ ही हर मोर्चे पर महिलाएं लोहा मनवा रही हैं। इसके पूर्व गांव के विकास में बेहतर काम करने वाली समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ला, बीडीओ सौरभ पांडेय, सभाजीत यादव, अमित सिंह, शेरू, विवेक सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी