World Disabled Day: दिव्यांगों की हर समस्या का किया जाएगा समाधान

विकास भवन परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस दौरान केक काटने के साथ ही मिठाई वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि हर क्षेत्र में दिव्यांगजन आगे हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:05 AM (IST)
World Disabled Day: दिव्यांगों की हर समस्या का किया जाएगा समाधान
विकास भवन में दिव्यांग दिवस पर केक काटते मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया के विकास भवन परिसर में तीन दिसंबर को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस दौरान केक काटने के साथ ही मिठाई वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि हर क्षेत्र में दिव्यांगजन आगे हैं। उनकी प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

दिव्‍यांगो को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग इन दिनों ठगा सा महसूस कर रहा है। बहुत से दिव्यांग इन दिनों खुले आसमान तले जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें आवास तक नहीं दिया गया है। आरक्षण केवल पेपर में ही सिमट कर रह गया है। इस बढ़ती हुई महंगाई में दिव्यांगों को केवल 500 रुपये पेंशन दिया जा रहा है। इस समय 500 रुपये में कोई जिंदा रह सकता है, सरकार हमारा मजाक उड़ा रही है। अधिकांश दिव्यांग भूमिहीन है, लेकिन उनके पास गृहस्थी या अंत्योदय राशन कार्ड तक नहीं है।

दिव्‍यांगों का अलग से बनना चाहिए राशन कार्ड

प्रत्येक पात्र दिव्यांग को अंत्योदय राशन कार्ड बनना चाहिए। पंचायत, विधान सभा, लोक सभा चुनाव में दिव्यांगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान गिरिजेश गिरी, सत्येंद्र यादव, पप्पू शाही, अजय कुमार, रामेश्वर, संजय कुमार, अजय कुमार, रामाश्रय, प्रदीप कुमार, चंद्रिका, मूरत कुशवाहा मौजूद रहे। उधर सरौरा में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान रामानंद तिवारी, पूनम शुक्ला, ब्रह्मानंद यादव, ममता सिंह, रंजना, सुशील कुमार यादव, राजीव भारती, संजू सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुदर्शन, मनोज, सुधा देवी मौजूद रही।

ट्राइसाइकिल से निकाली मतदाता जागरूकता रैली

पथरदेवा में विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को पथरदेवा में दिव्यांगजन ने ट्राइसाइकिल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गोष्ठी, कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां चुनाव को पर्व की तरह मनाया जाता है। हमे कर्तव्य व अधिकार का ज्ञान होना चाहिए। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस रैली के माध्यम से ऐसे लोग जोगरूक होंगे, जिन्हें अपने मतदाता पहचान पत्र में आवश्यक संशोधन कराना है। इस दौरान मीनू सिंह, मृत्युंजय पांडेय, अरविंद तिवारी, रवि प्रकाश, केपी सिंह, ओमप्रकाश यादव, आशुतोष मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी