बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

शुक्रवार शाम को ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर कुबा पब्लिक स्कूल के पास नेशनल हाइवे पर तेज गति से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक चालक की सीएचसी शोहरतगढ़ पर इलाज के दौरान मौत हो है। चालक का नाम 24 वर्षीय चंद्र सहाय पुत्र रामधनी निवासी अर्री थाना शोहरतगढ़ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:19 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:19 AM (IST)
बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बाइक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सिद्धार्थनगर : मोहाना मार्ग पर पननी के पास बाइक की ठोकर से गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई। नेतवर निवासी 60 वर्षीय सोनमती अपनी लड़की के गांव पननी गांव में रिश्तेदार के साथ गई थीं। वहीं से वह बगल में स्थित ओबा माई का दर्शन करने गईं। वापस आते समय बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। उसे काफी चोटें आईं। स्वजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लोटन ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

पथरा थाना क्षेत्र के बांसी -डुमरियागंज मार्ग स्थित ग्राम नोनहवा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात आठ बजे के करीब की है। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। मृतक प्रेम नाथ पांडेय थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी पाठक के निवासी थे।

शुक्रवार को विजयादशमी होने के कारण ज्यादातर लोग मूर्ति विसर्जन में गए थे। मृतक अपने बाइक से पथरा बाजार से घर वापस आ रहे थे। अभी डुमरियागंज बांसी मार्ग पर नोनहावा डीहवा के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वह वाहन के सामने कुछ दूरी पर बाइक सहित फेंका गए। अज्ञात वाहन अनियंत्रित हो उनके ऊपर से गुजरता हुआ निकल गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य इलाज के लिए बांसी पीएचसी लेकर आए। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

शुक्रवार शाम को ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर कुबा पब्लिक स्कूल के पास नेशनल हाइवे पर तेज गति से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक चालक की सीएचसी शोहरतगढ़ पर इलाज के दौरान मौत हो है। चालक का नाम 24 वर्षीय चंद्र सहाय पुत्र रामधनी निवासी अर्री थाना शोहरतगढ़ है। दूरे बाइक पर सवार तीन घायल हो गए हैं। जिनका नाम ढेबरुआ थानाक्षेत्र के अहिरौला निवासी 18 वर्षीय दुर्गेश पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, 14 वर्षीय सूरज पुत्र विजय सिंह चौधरी व 15 वर्षीय सर्वेश पुत्र श्याम प्रकाश है। तीनों को स्वजन इलाज के लिए सीएचसी लाए। जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ ब्रम्हा गौड़ ने कहा कि स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चिल्हिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम महदेवा निवासी व नगर पंचायत शोहरतगढ़ में संविदा कर्मी तीस वर्षीय रामधारी पुत्र प्यारे की गुरुवार रात एक बजे शोहरतगढ़ से लौटते समय गौहनिया चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी