बेटी के साथ दुष्‍कर्म की शिकायत करने गई महिला के साथ थाने में छेड़खानी Gorakhpur News

गोरखपुर में दुष्कर्म पीडि़त युवती की मां ने थानेदार व एक सिपाही पर थाने में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 03:19 PM (IST)
बेटी के साथ दुष्‍कर्म की शिकायत करने गई महिला के साथ थाने में छेड़खानी Gorakhpur News
बेटी के साथ दुष्‍कर्म की शिकायत करने गई महिला के साथ थाने में छेड़खानी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दुष्कर्म पीडि़त युवती की मां ने सिकरीगंज थानेदार व एक सिपाही पर थाने में छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार व आइजीआरएस पर इसकी शिकायत की है।

सिपाही ने कपड़े फोड़े

सिकरीगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि बेटी के साथ युवक ने छेड़खानी व दुष्कर्म किया है। सिकरीगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है। थानेदार दुर्गेश सिंह मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। 16 सितंबर को मुकदमे की पैरवी करने थाने गई थी। उसे देखते ही थानेदार भगाने लगे। प्रतिकार करने पर अभद्रता की। आरोप है कि थानेदार के कहने पर एक सिपाही ने उनके कपड़े फाड़ दिए।

झूठा है आरोप, नाबालिग पर दर्ज कराया है मुकदमा

सिकरीगंज के थानाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि महिला झूठा आरोप लगा रही है। थाने में किसी ने दुर्व्‍यवहार नहीं किया है। महिला की बेटी तीन शादी कर चुकी है। अब नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रही है। बात न मानने पर मुकदमा दर्ज कराकर, पुलिस पर गिरफ्तार करने का दबाव बना रही है।

chat bot
आपका साथी