महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, उलाहना देने पर पति को किया अपमानित

तहरीर के अनुसार खेत की तरफ टहलने जाते समय गांव के दो युवकों ने महिला को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। दोनों युवक मुंह दबाकर कर उसे खेत में लेकर चले गए और दुष्कर्म किया। घर लौटकर महिला के घटना की जानकारी दी।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:30 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:30 PM (IST)
महिला ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, उलाहना देने पर पति को किया अपमानित
अपराध से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। सहजनवां इलाके की एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। घटना मंगलवार देर शाम की है। तहरीर के अनुसार खेत की तरफ टहलने जाते समय गांव के दो युवकों ने महिला को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। दोनों युवक मुंह दबाकर कर उसे खेत में लेकर चले गए और दुष्कर्म किया। घर लौटकर महिला के घटना की सूचना देने पर पति दोनों युवकों के घर उलाहना देने पहुंचा तो उसे अपमानित कर भगा दिया। सहजनवां थानेदार दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है।

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

सहजनवां इलाके की एक युवती के साथ घर में घुसकर गांव के युवक ने छेडख़ानी की। पीडि़ता की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 19 जून की रात की बताई जा रही है। तहरीर के मुताबिक परिवार के लोगों के साथ पीडि़ता घर के बाहर बरामदे में सोई थी। रात 12.30 बजे के आसपास पड़ोस के युवक ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर फरार हो गया।

आपत्तिजनक हालत में दो युवक पकड़े गए

हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के पास से रात में गश्त पर निकली पुलिस ने दो युवकों को एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। बाद में युवती को उसके स्वजन के हवाले कर दिया गया। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवती हरपुर इलाके की ही रहने वाली है। खजनी इलाके के एक युवक से दो साल से फोन पर उसकी बातचीत हो रही थी। बताते हैं कि शाम को युवती ने युवक को मिलने के लिए अपने गांव के पास बुलाया था। युवक, एक अन्य साथी के साथ युवती से मिलने पहुंचा। सड़क पर लावारिस हाल में बाइक खड़ी देखकर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने खोजबीन शुरू की तो पास की एक पुलिया के नीचे युवती के साथ दोनों युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

chat bot
आपका साथी