मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत

जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:21 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:21 AM (IST)
मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत
मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत

महराजगंज: निचलौल थानाक्षेत्र के निचलौल-सिदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया चौराहे के निकट शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे एक महिला तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाते समय घायल महिला की मौत हो गई। वही, बाइक सवार महिला को ठोकर मारने के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पचमा गांव निवासी दलसिगार उर्फ कोइल ने बताया कि वह बरोहिया चौराहे पर एक दुकान चलाते है। हर रोज की तरह शनिवार को भी उनकी पत्नी 45 वर्षीय सोना घर से भोजन लेकर दुकान पर आ रही थी। अभी वह निचलौल-सिदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया चौराहे पर पहुंची थी। इसी बीच सिदुरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल सोना को ठोकर मार दिया। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अस्पताल ले जाते समय पत्नी सोना की रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित द्वारा संबंधित पुलिस को तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत

महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में शुक्रवार की रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 20 वर्षीय मोहन की मौत हो गई। वह सड़क के किनारे खड़ा था। इतने में एक वाहन ठोकर मारकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी