पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई पत्‍नी, आठ माह बाद बच्‍चों को भी ले गई साथ Gorakhpur News

पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा लुधियाना में संतकबीर नगर के खलीलाबाद निवासी अपने पति शिवम के साथ रहती है। पति को छोड़ने के बाद प्रेमी के साथ बहन के पड़ोस में वह भी रहती है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:30 PM (IST)
पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई पत्‍नी, आठ माह बाद बच्‍चों को भी ले गई साथ Gorakhpur News
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने वाली प्रेमिका का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। आठ माह पूर्व उसने अपने पति को छोड़ा और एक बच्‍चे को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बाद में दोनो बच्‍चों को भी वह अपने साथ लेती गई। यह उलझाऊ पर दिलचस्‍प कहानी है। हरपुर बुदहट क्षेत्र के कटसहरा गांव से लापता हुए दोनो बच्‍चों ने अंतत: मांं के साथ ही जाना कबूल किया। मां की ममता के आगे पिता का दुलार काम नहीं आया। पुलिस के अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में दोनों बच्‍चों ने कहा कि वे अपनी मां के साथ ही जाना चाहते हैैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मां के साथ भेज दिया।

गांव के मंदिर के पास से अचानक लापता हो गए थे दोनो बच्‍चे

15 जून को कटसहरा निवासी इंद्रबहादुर की दस साल की बेटी दुलारी और पांच साल का बेटा लवकुश मंदिर के पास से गायब हो गए थे। अचानक दो ब'चों के गायब होने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने ब'चों के बारे में सूचना देने पर इनाम देने का एलान भी किया था। पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि इंद्रबहादुर की पहली पत्नी पुष्पा उसे छोड़कर आठ माह पहले सहजनवां निवासी अपने प्रेमी नितेश के साथ चली गई। वह सबसे छोटे बच्‍चे को अपने साथ ले गई थी और बेटी और एक बेटे को छोड़ गई थी।

पुलिस ने पुष्‍पा को दिल्‍ली में पकड़ा

गांव वालों ने पुलिस को बताया था कि पुष्पा अपने दोनों बच्‍चों को पहले भी ले जाने का प्रयास कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन चेक की तो वह दिल्ली में कश्मीरी गेट मिली। दिल्ली पुलिस के सहयोग से दोनों बच्‍चों और उसकी मां पुष्पा को वापस गोरखपुर लाया गया। इंद्रबहादुर ने पुष्पा के जाने के बाद बच्‍चों की देखरेख के लिए उसने दूसरी शादी की थी। पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा लुधियाना में संतकबीर नगर के खलीलाबाद निवासी अपने पति शिवम के साथ रहती है। उसके पड़ोस में वह भी रहती है। इधर बहन-बहनोई के साथ वह खलीलाबाद आई थी। इसी दौरान बहन-बहनोई और नितेश के साथ कटसहरा से 15 जून को बच्‍चों को साथ लेते गई।

chat bot
आपका साथी