पत्‍नी ने कर्ज वापस करने को कहा तो पति ने गला दबाकर मार डाला

देवरिया के तिलई बेलवा में एक युवक से पत्‍नी ने कर्ज में लिए गए रुपये लौटाने को कहा तो उसने गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:45 AM (IST)
पत्‍नी ने कर्ज वापस करने को कहा तो पति ने गला दबाकर मार डाला
पति ने कर्ज वापस करने को कहा तो गला दबाकर मार डाला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : देवरिया सदर कोतवाली के तिलई बेलवा में एक युवक ने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी। वजह एक व्यक्ति से लिए गए कर्ज को वापस करने के लिए पत्नी दबाव बना रही थी। यह बात उसे रास नहीं आई। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पत्‍नी से हो गई थी तकरार

गांव का पिंटू यादव मजदूरी करता है। देर रात वह घर पहुंचा तो पत्नी रिंकू देवी से उसकी तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि पहले पिंटू ने रिंकू की पिटाई की और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी लोगों को दूसरे दिन सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पति पिंटू के खिलाफ रिंकू के बहनोई व रुद्रपुर कोतवाली के अहलादपुर के रहने वाले सुभाष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

30 हजार रुपये कर्ज लिया था पिंटू

गिरफ्तार पिंटू एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये कर्ज लिया था। उसका कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो पत्नी उससे उस कर्ज को वापस करने की बात कहने लगी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर मामला बिगड़ गया।

पूरी रात घर में पड़ा रहा शव

रात को ही पिंटू ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी थी, लेकिन इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। पूरी रात शव घर में ही पड़ा रहा।

तीन बच्चे हो गए अनाथ

पिंटू दो भाई हैं। एक भाई अपना परिवार लेकर बाहर रहता है। पिंटू मां व अपने बच्चों व पत्नी के साथ रहता था। 11 साल पहले जिसके साथ उसने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिया, कभी नहीं वह सोची थी कि सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला ही उसकी हत्या कर देगा। बच्चों का कहना है कि आए दिन ङ्क्षपटू व ङ्क्षरकू के बीच विवाद होता था।

chat bot
आपका साथी