छेड़खानी के आरोपित को चौकी इंचार्ज ने छोड़ा, थानेदार ने पकड़ा Gorakhpur News

विधवा महिला एक विद्यालय में दाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक उनके साथ विद्यालय आते-जाते समय छेड़खानी करता है और विरोध पर जान-माल की धमकी देता है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपित को चौकी पर बुलाया और उसे छोड़ दिया।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:02 PM (IST)
छेड़खानी के आरोपित को चौकी इंचार्ज ने छोड़ा, थानेदार ने पकड़ा Gorakhpur News
उत्‍तर प्रदेश पुलिस का प्रतीकात्‍क फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। बांसगांव थाने के हरनही चौकी की संवेदनहीनता गुरुवार को खुलकर सभी के सामने आई।  विधवा संग छेड़खानी करने वाले एक आरोपित को हरनही चौकी इंचार्ज ने पहले थाने से छोड़ दिया। घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को हुई तो उन्होंने महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार हरनही चौकी क्षेत्र की एक विधवा महिला एक विद्यालय में दाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक उनके साथ विद्यालय आते-जाते समय छेड़खानी करता है और विरोध पर जान-माल की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी आरोपित ने उनके साथ छेड़खानी की तो उन्होंने हरनही चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपित को चौकी पर बुलाया और उसे छोड़ दिया। दूसरे दिन गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपित के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक बांसगांव जय नारायण सिंह का कहना है कि आरोपित को चौकी से छोड़े जाने की बात उनकी जानकारी में नहीं है। जैसे ही छेड़खानी के विषय में जानकारी हुई, महिला की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया के सिक्कपुरा टोला निवासी 42 वर्षीय कुंवर चंद्र उर्फ भुटेली शव गुरुवार को कोड़ाई टोला स्थित उनके बड़े भाई लालबहादुर के घर के पास मिला। भुटेली मेहनत मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाता था। सुबह वह घर से किसी काम से निकला था। अपराह्न तीन बजे बड़े भाई के घर के पास उसका शव देकर लोग दंग रह गए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि शव को गांव के कुछ युवक बाइक से लाल बहादुर के घर बाहर छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी पर झंगहा पुलिस वहां पहुंच गई। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव से कुछ ही दूरी पर क'ची शराब बिकती है। भुटेली नशे का आदी था, इसके चलते उसकी मौत हुई होगी। हालांकि उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वह कुछ बता सकेंगे। 

chat bot
आपका साथी