Gorakhpur weather: आज दोपहर बाद से चल सकती हैं पछुआ हवाएं , 17 व 18 अक्टूबर को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

बुधवार को गोरखपुर का मौसम खश्‍म रहेगा। सुबह पुरुवा और दोपहर बाद पछुवा हवा चलने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने 17 व 18 अक्‍टूूूूबर को गरज के साथ बारिश होने का आसार जताया है। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:55 PM (IST)
Gorakhpur weather: आज दोपहर बाद से चल सकती हैं पछुआ हवाएं , 17 व 18 अक्टूबर को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार
आज दोपहर बाद से चल सकती हैं पछुआ हवाएं। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बुधवार को मौसम खुश्‍क रहेगा। सुबह के समय पुरुवा हवा चली है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 से 33.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आगामी 17 व 18 अक्टूबर को जिले में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि बुधवार को जिले में हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और दोपहर एक बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवा चल सकती है। हवा की गति 05-14 किमी प्रति घंटे हो सकती है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 से 33.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24.0 से 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

साफ रहेगा आसमान

बुधवार को आसमान साफ रह सकता है। बुधवार को आर्द्रता 69 से 85 फीसद के बीच रहेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 और न्यूनतम आर्द्रता 67 प्रतिशत रही। हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

230 मिलीमीटर से अधिक हो चुकी है बारिश

अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अब तक इसके सापेक्ष पांच गुना से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अभी तक 230 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है।

तापमान में आ सकती है गिरावट

सोमवार के दिन का तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी