छेड़खानी की शिकायत लेकर गई थाने, पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा

हरपुर-बुदहट इलाके की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह थाने में छेड़खानी की शिकायत लेकर गई थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा तो लिखा लेकिन उसके अगले ही दिन से पुलिस समझौते के लिए उस पर दबाव बनाने लगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:26 PM (IST)
छेड़खानी की शिकायत लेकर गई थाने, पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा
छेड़खानी की शिकायत लेकर गई थाने, पुलिस ने दर्ज किया लूट का मुकदमा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। हरपुर-बुदहट इलाके की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह थाने में छेड़खानी की शिकायत लेकर गई थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा तो लिखा, लेकिन उसके अगले ही दिन से पुलिस समझौते के लिए उस पर दबाव बनाने लगी। इसके लिए तैयार न होने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उस पर लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया।

भूमि पर कब्‍जा करने से मना करने पर छेडखानी का आरोप

महिला ने बताया कि वह 27 अक्‍टूबर की सुबह 10 बजे खजनी में इलाज के लिए जा रही थी। रामपुर गडथौली में उसकी भूमि कुछ व्यक्ति कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसके मना करने पर आरोपितों ने उसे मारा पीटा और उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने बताया कि दोनों युवक बाद में उसका मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बनाने लगी समझौत का दबाव

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद पुलिस उस पर समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। उसे थाने पर बुलाया गया। धमकी दी गई। महिला ने बताया कि पुलिस वालों के लाख दबाव के बाद भी वह समझौता करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान पुलिस वाले उसे मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते रहे। इसके बावजूद भी जब वह समझौते के लिए तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर उस पर व उसके पति पर लूट का मुकदमा दर्ज किया।

दोनों पक्षों की तहरीर पर हुई कार्रवाई

महिला ने बताया कि पुलिस इस कार्रवाई वह व उसका परिवार परेशान है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा लिखा गया है। विवेचना के बाद जो सत्य पाया जाएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी