किसानों के लिए हम जेल जाने से डरने वाले नहीं: अजय कुमार लल्लू

कृषि आंदोलन में काले कानून के खिलाफ आंदोलन करते हुए डेढ़ सौ से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:54 PM (IST)
किसानों के लिए हम जेल जाने से डरने वाले नहीं: अजय कुमार लल्लू
किसानों के लिए हम जेल जाने से डरने वाले नहीं: अजय कुमार लल्लू

देवरिया: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश का अन्नदाता भाजपा सरकार से दुखी है। किसानों की हर समस्याओं को लेकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। हमें भले ही कई बार जेल जाना पड़े। हम डरने वाले नहीं हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।

वह जनपद के बैतालपुर में रविवार को कांगेस के तत्वावधान में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का नुकसान हो रहा है। पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देश का गांव, खेत खलिहान, अन्नदाता मजबूत होगा, तभी देश भी मजबूत होगा। कहा कि कृषि आंदोलन में काले कानून के खिलाफ आंदोलन करते हुए डेढ़ सौ से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

लल्लू ने कहा कि देवरिया जनपद को पहले चीनी का कटोरा कहा जाता था। इस जनपद में 14 चीनी मिले मिलें थीं, लेकिन सरकार की उपेक्षा के चलते चीनी मिलें बंद हो गर्इं। किसान परेशान हैं, जिले में एक मात्र प्रतापपुर चीनी मिल है, वह भी कुछ ही दिन चलती है और सैकड़ों किसानों का भुगतान समय से नहीं करती है। जिले में एक अत्याधुनिक चीनी मिल की जरुरत है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बैतालपुर चीनी मिल चलाई जाएगी। कहा कि सरकारी केंद्रों पर पर धान की खरीद नहीं हुई। किसान अपनी फसल एक हजार से 1200 में बिचौलियों को बेच दिए। खाद, बीज, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। किसान को अपने लागत का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों के खून, पसीने से सीची हुई जमीन को पीएम मोदी, अंबानी और अदाणी को देने की योजना बना रहे हैं।

किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक किसान परेशान है। चीनी मिलों को बंद कर सरकार ने किसानों से उसकी अजीवीका छीन ली।

सम्मेलन को युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव, विश्वविजय सिंह, कौशल त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन अध्यक्ष शहला अहरारी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, निर्मला पासवान, भरत मणि, डा.धर्मेंद्र पांडेय, मुकुंद भाष्कर मणि, सत्यप्रताप मिश्र अंशू, त्रिलोकी जायसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी