नौतनवा के छह वार्डो में पेयजल आपूर्ति बाधित

नगर पालिका के छह वार्डों के नागरिक 48 घंटे से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। रिलायंस कंपनी की भूमिगत केबिल बिछाने के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप कई जगह टूट गई है और इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 06:15 AM (IST)
नौतनवा के छह वार्डो में पेयजल आपूर्ति बाधित
नौतनवा के छह वार्डो में पेयजल आपूर्ति बाधित

नौतनवा: नगर पालिका के छह वार्डों के नागरिक 48 घंटे से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। रिलायंस कंपनी की भूमिगत केबिल बिछाने के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप कई जगह टूट गई है और इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे एक तो लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, दूसरे सड़क व नालियों में पानी जमा हो गया है।

नगरपालिका की मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के पास केबिल डाली जा रही है। वहीं से जलकल विभाग की पाइप भी गुजरी है। शनिवार को मशीन पाइप टूट गई। पाइप टूटने से होने से नगर के विष्णुपुरी, सुभाषनगर, सरोजनी नगर, उस्मान नगर, जयप्रकाश नगर, महेंद्र नगर वार्ड के नागरिक पानी के लिए परेशान हैं। नगर पालिका के ईओ वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि रिलायंस कंपनी ने भूमिगत केबिल बिछाने के लिए अनुमति ली थी। शर्त के अनुसार जमीन में चार फीट अंदर कार्य करना था, लेकिन उन्होंने तीन फीट पर ही कार्य शुरू कर दिया, जिससे जलकल की पाइप लाइन जगह-जगह टूट गई हैं। कंपनी से जवाब तलब किया गया है।

-----

फोटो-24 एमआरजे-19

सुभाष नगर वार्ड निवासी राजेश गुप्ता ने कहा कि खनुआ तिराहा पर लगी टोटी से सुबह- शाम दर्जनों परिवारों के लोग पानी भरते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से निजी हैंडपंप से दूषित पानी लेना पड़ रहा है।

विष्णुपुरी वार्ड निवासी चंदा देवी कहतीं हैं कि जलकल विभाग की पेयजल आपूर्ति के सहारे काम चलता है लेकिन आपूर्ति बाधित होने से पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।महेंद्र नगर वार्ड निवासी सूरज मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी में जलकल की सप्लाई बंद होने से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। जबकि इस दिनों आमदनी भी नहीं है।

सरोजनी नगर वार्ड निवासी धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि जलकल सप्लाई से ही घर के समस्त कार्य निर्भर हैं, लेकिन सप्लाई बाधित होने से दिक्कत आ रही है। दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी