लगातार बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात

देवरिया शहर के कई हिस्सों में लोग मुसीबत का सामना कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM (IST)
लगातार बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात
लगातार बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात

देवरिया, जेएनएन । तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गांव से लेकर शहर तक पानी-पानी हो गया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सरकारी कार्यालयों से लेकर घरों तक पानी भर गया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में चारों तरफ पानी ही पानी है। डीएम, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खनन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, डीएसओ, सहायक अभियोजन अधिकारी समेत अन्य कार्यालयों में पानी घुस गया। अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंच पाए। उनके कार्यालयों में ताले लटके रहे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्व अभिलेखागार में पानी बह रहा था। जिसके चलते अभिलेखों को भीगने से बचाने के लिए कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। कोषागार व राजस्व न्यायालयों में भी पानी भरा था। एसपी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग समेत कई कार्यालय परिसर पानी में डूबे थे। जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं हो सका था। स्पो‌र्ट्स स्टेडियम को जाने वाली सड़क पर घुटना भर पानी जमा था। इसके अलावा पुलिस लाइंस में भी पानी भरा था। घरों में घुसा नाले का पानी

शहर के कई मोहल्लों की स्थिति दयनीय हो गई है। घरों में पानी प्रवेश करने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस बारिश ने शहर की सफाई व जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। उमानगर, देवरिया रामनाथ, साकेतनगर, न्यू कालोनी, राम गुलाम टोला, राघवनगर, गायत्रीपुरम, अंबेडकरनगर, चटनी गड़ही, अमेठी, अबूबकर नगर, बांस देवरिया, अली नगर, सोमनाथ नगर आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी बह रहा था। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकतर मोहल्ले तीन महीने से पानी से घिरे हुए हैं। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

बारिश नहीं थमने से फिलहाल लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात पाने में कठिनाई हो रही है। लोग चितित हैं कि यदि लगातार बारिश हुई तो स्थिति और खराब हो जाएगी। कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। कई घरों में भी प्रवेश कर गया। बरसात में हर वर्ष जूझते हैं नागरिक

कई वर्ष से बारिश के मौसम में शहर की स्थिति नारकीय हो रही है। लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर में सीवरेज पाइपलाइन का इंतजाम न होने व नालों की कमी से जलजमाव की समस्या और विकराल हो गई है। शहर में कई जगहों पर पंपिग सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है लेकिन जितना पानी निकाला जा रहा है, उससे अधिक पानी भर जा रहा है। अतिवृष्टि से राहत नहीं मिल पा रही है।

सत्यप्रकाश सिंह, ईओ, नगर पालिका

chat bot
आपका साथी